फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवती के साथ छेड़छाड़ और भगाने में युवक सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 16 Feb 2024 02:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ छेड़छाड़ और अपहरण का आरोप लगा थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती के पिता ने तहरीर दी है कि 13 फरवरी की रात करीब आठ बजे बेटी घर से लापता हो गई। काफी तलाश की गई तो पता चला कि दही थानाक्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी सुशील से उसकी फोन पर बात हुई थी। इसका पता चलने उन्होंने युवक के पिता से भी फोन पर बात की। युवक के परिजनों ने उलाहना देने पर मारने की धमकी दी। युवती के पिता की तहरीर पर

सुशील, उसके पिता राधे और भाई सुनील के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं सुशील के खिलाफ बहला फुसलाकर युवती को भगाने और छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें