फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के सहयोगी पर जानलेवा हमले में तीन नामजद, पांच अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। हाईवे पर युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में आठ लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल का हैलट में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के गांव परेंदा निवासी ग्राम प्रधान अनुज कुमार सविता के सहयोगी विशाल विमल को कानपुर-लखनऊ हाईवे पर स्कॉर्पियो सवार लोगों ने गोली मार दी थी। छर्रे दाहिने हाथ व कंधे में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उनके दोस्त अभिमन्यु राणा ने उन्हें पहले जिला अस्पताल फिर हैलट ले जाकर भर्ती कराया था। घायल विशाल की हालत में सुधार होने पर अभिमन्यु ने गांव के ही पुष्पेंद्र, संजय व अजय के साथ पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के प्रयास व लोकशांति भंग की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्कार्पियो पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र की
जिस काली स्कार्पियो से हमलावर पहुंचे थे, वह पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र सिंह के नाम है। जबकि आरोपी का कहना है कि जिस समय घटना हुई वह स्कार्पियो में नहीं था। घायल व आरोपियों की पहले से पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें