फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मारपीट की घटनाओं में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मौरावां। अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में युवती सहित दो महिलाएं घायल हो गईं। पीड़ित की तहरीर पर आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
थानाक्षेत्र के गांव लउवा के मजरे हड़हरा गांव निवासी रामशंकर की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि रविवार सुबह परिवार की कृष्णावती पत्नी बाबू छत का पानी दरवाजे पर गिरा रही थी। पत्नी शिवराजा ने मना किया तो महिला के पति रामबाबू, बेटे रोहित और बेटी रामजानकी दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगीं।
विज्ञापन

विरोध करने पर मेरी पत्नी शिवराजा को लात घूंसों और डंडों से पीट दिया। मां को पिटता देख बचाने आई बेटी मीना को भी मारा। इससे दोनों को चोटें आईं। अकोहरी के मजरे मर्दनपुर निवासी कांती ने तहरीर दी है कि घर के सामने पड़ोसी छत का पानी गिरा रहे थे।
विज्ञापन

विरोध करने पर मोहिनी ने अपने पति कल्लू, बेटे विमल और बेटी कल्पना के साथ मिलकर लात घूंसे से पीट दिया। इससे उसे चोटें आईं। थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें