आरोप, कागजों पर जबरन कराते हैं हस्ताक्षर, न करने पर जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। महिला ग्राम प्रधान ने ससुरालीजनों पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव की प्रधान सुबोधकांती की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि पति रोशनलाल आए दिन मारपीट करते हैं। उनका साथ सास और जेठ देशराज भी देते हैं। उसके पद का भी दुरुपयोग कर रहे हैं। जिस कागज पर मन होता है हस्ताक्षर करा लेते हैं। इससे छवि धूमिल हो रही है। हस्ताक्षर न करने पर जान से मारने धमकी देते हैं। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।