फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुल के स्लैब ज्वाइंट की मरम्मत जारी, यातायात रहा प्रभावित

Sun, 04 Jun 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-25 परिचय-हाइवे पर आरओबी की स्लैब ज्वाइंट में आई दरार की मरम्मत करते मजदूर।
विज्ञापन

पुल के स्लैब ज्वाइंट की मरम्मत जारी, यातायात रहा प्रभावित
-यातायात पुलिस ने एनएचएआई को भेजा पत्र, दिन रात काम कराने का किया अनुरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। हाईवे पर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) की स्लैब ज्वाइंट में आई दरार की मरम्मत रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वहीं जाम के हालात न बनने पाए इसके लिए यातायात पुलिस भी हाइवे पर ही डेरा जमाए हुए है। अब ट्रैफिक पुलिस ने एनएचएआई को भेजे गए पत्र में दिन रात काम कराने का अनुरोध किया है।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रायबरेली रेलवे क्रासिंग पर स्थित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) पुल के स्लैब ज्वाइंट में दोनों लेन में काफी बड़ी दरार हो गई है। हादसों को रोकने के लिए एनएचएआई और मेंटीनेंस करने वाली एजेंसी कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर आधी सड़क को बंद करके मरम्मत करा रही है। रविवार को भी काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि वाहनों के निकालने के दौरान यातायात प्रभावित रहा। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने से जाम के हालात बने रहे। यातायात पुलिस के सिपाही आरओबी पर ही मौजूद रहकर जाम की स्थिति बनने पर उसे सही कराने में जुटे रहे। यातायात प्रभारी भवन सिंह ने बताया कि निर्माण एजेंसी काफी धीमी गति से काम कर रही है। बताया कि एनएचएआई को पत्र भेजकर दिन रात काम कराने का अनुरोध किया गया है। जानकारी दी है कि हाइवे पर यातायात काफी अधिक है। इसलिए जल्द काम पूरा कराने को कहा गया है। जिससे जाम के बन रहे हालात से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें