फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: इफको डीएपी की 1650एमटी की आई नई रैक

Sat, 02 Dec 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-20, 21
विज्ञापन



राहत: इफको डीएपी की 1650एमटी की आई रैक
-कृषि अधिकारी का दावा, किसानों को नहीं होगी परेशानी
-अमर उजाला ने शनिवार के अंक में उठाई थी किल्लत की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। किसानों के लिए यह राहत की खबर है। इफको की नई डीएपी की रैक् जिले को आवंटित हो गई है। जिसे साधन सहकारी समितियों में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रबी सीजन शुरू हो गया है। किसान गेहूं सहित अन्य फसलों की बुआई में जुट गए हैं। सीजन में डीएपी की मांग ज्यादा है। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में खाद की किल्लत से परेशान किसानों की समस्या का प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका अधिकारियों ने संज्ञान लिया और उच्चाधिकारियों से इस संबंध में बात की। जिसके बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 1650 एमटी इफको डीएपी की रैक सोनिक रेलवे यार्ड में पहुंच गई। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि इफको खाद को जनपद में संचालित साधन सहकारी समितियों व इफको केंद्रों को आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही समितियों व केंद्रों पर खाद पहुंच जाएगी। बताया कि किसानों को परेशान होने की जरुरत नहीं है। बताया कि जानकारी में आया है कि कुछ किसान अलग अलग समितियों से खाद उठा रहे हैं। ऐसे किसानों की सूची तैयार की जा रही है। बताया कि जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। इससे रबी सीजन में डीएपी की किल्लत नहीं होगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें