फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Crime News: अधेड़ ने बच्ची को झाड़ी में खींचकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Dec 2022 04:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उन्नाव जिले में बाजार जा रही 12 साल की अनुसूचित जाति की बालिका को गांव के अधेड़ ने रास्ते में रोक लिया और मुंह दाबकर झाड़ी में खींचकर दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में घर पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती बताई। पिता उसे औरास थाना लेकर पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, गांव में दो पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह एसपी ने ग्रामीणों, परिजनों और थाने में आरोपी से पूछताछ की। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की बालिका शनिवार शाम पांच बजे पड़ोस के गांव में लगने वाली साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेने साइकिल से जा रही थी। रास्ते में गांव के ही इम्तियाज अली ने उसे रोका और मुंह दाबकर झाड़ी में खींच ले गया।

उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लहूलुहान बालिका घर पहुंची और मां व दादी को आपबीती बताई। पिता उसे लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे रात में ही गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर गांव में दो वर्गों में तनाव है।
विज्ञापन


सीओ पंकज सिंह भी रात में ही गांव पहुंचे और जांच की। रविवार सुबह एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने घटना स्थल देखा और ग्रामीणों व पीड़िता के परिजनों से बात करन के बाद औरास थाने पहुंचकर आरोपी से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें