फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किशोर न्याय बोर्ड में आज पेश होगी दुष्कर्म पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एसपी कार्यालय के पास दुष्कर्म की घटना में आज मंगलवार को पीड़िता, किशोर न्याय बोर्ड में पेश होगी। वह कहां और किसके संरक्षण में रहेगी, न्याय बोर्ड उसके बयान के आधार पर फैसला करेगा।
विज्ञापन

कचहरी में पानी के पाउच बेचने वाली किशोरी से दुष्कर्म की घटना में पीड़िता की मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा। इस समय वह गांव में अपनी ताई के साथ रह रही है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रीति सिंह ने बताया कि घटना में पुलिस की ओर से देर से जानकारी दिए जाने के कारण अभी तक उसकी न्याय बोर्ड के समक्ष पेश नहीं किया जा सका है।
बताया की मंगलवार को पीड़िता से बात की जाएगी। आवश्यकता अनुसार उसकी काउंसिलिंग भी होगी। बताया कि किशोरी अगर अपनी ताई के साथ खुद को सुरक्षित महसूस करेगी और ताई व अन्य परिजन उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेंगे तो उनके सुपुर्द किया जाएगा। अगर बोर्ड को लगता है कि किशोरी यहां सुरक्षित नहीं है तो बाल गृह भेजा जाएगा। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष ने बताया कि घटना की समय पर सूचना न देने के कारण कोतवाली पुलिस को भी नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें