फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को दिल्ली पुलिस ने न्यायालय में पेश किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की दुष्कर्म पीड़िता के चाचा पर विचाराधीन मुकदमों में गुरुवार को सुनवाई हुई। जिरह पूरी न होने से न्यायालय ने सभी मामलों में अगली पेशी तारीख 12 अक्तूबर तय की है।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ अपर जिला एवं सत्र न्यायालय कोर्ट नंबर छह और तीन में चल रहे मुकदमे में पेशी हुई। दिल्ली पुलिस चाचा को कड़ी सुरक्षा में तिहाड़ से लेकर करीब 11 बजे उन्नाव कोर्ट पहुंची।
जहां तारीख पेशी के बाद सुनवाई की अगली तारीख दी गई। इसके बाद पुलिस चाचा को लेकर सफीपुर सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट पहुंची। जहां सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मुकदमे में वादी राजकुमार सिंह से चाचा के वकील सरोज भारती और राजेश साहू ने जिरह की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जिरह पूरी नहीं हो सकी। इस पर न्यायाधीश ने सभी मुकदमों में पेशी के लिए 12 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें