फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने अजमाए दांव पेच, रामजी दंगल केसरी

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा/फतेहपुर चौरासी। नागपंचमी पर ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर दंगल का आयोजन किया गया। असोहा ब्लॉक के मंगतखेड़ा में आयोजित दंगल में गांव के रामजी ने गहिरा के जसवंत को हराकर दंगल केसरी का खिताब जीता।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मनोज दुबे ने पहलवानों के हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरुआत कराई। दंगल में पहली कुश्ती लालू रावत और विनोद के बीच हुई। अंतिम कुश्ती मंगतखेड़ा निवासी रामजी और गहिरा निवासी जसवंत सिंह के बीच हुई। जिसमें रामजी दंगल केसरी बने। ग्राम प्रधान ने दंगल केसरी रामजी को 5100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नरेशचंद्र त्रिवेदी, मुन्नूलाल, आनंद दुबे, संजय सिंह, रामकमल, सोनू शर्मा व अनिल उपस्थित रहे। वहीं फतेहपुर चौरासी में कस्बे के बूढ़े बाबा परिसर में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पहलवानों ने दांव दिखाए। भक्तों ने नाग देवता की आकृति बनाकर पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें