फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राजेश्वर स्वाट और रेखा सिंह औरास थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद औरास थाने की कमान महिला निरीक्षक रेखा सिंह को दी गई है। पुरवा कोतवाली में तैनात अपराध निरीक्षक को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने एक निरीक्षक और पांच अन्य उपनिरीक्षकों के भी कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात महिला निरीक्षक रेखा सिंह को एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने औरास थाने की जिम्मेदारी दी है। स्वाट टीम प्रभारी रहे देवी प्रसाद का स्थानांतरण आगरा जिले होने पर, पुरवा कोतवाली में अपराध निरीक्षक के पद पर तैनात निरीक्षक राजेश्वर त्रिपाठी को एसपी ने स्वाट टीम की कमान सौंपी है। औरास थानाध्यक्ष वीके मिश्रा को एसपी का पीआरओ बनाया गया है।
पांच अन्य उपनिरीक्षक मो. असलम को थाना सफीपुर से सोहरामऊ, मानिकराम वर्मा को ललऊखेड़ा चौकी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बारासगवर, पुलिस लाइन में रहे अरविंद गुप्ता को चौकी प्रभारी ललऊखेड़ा, अवधेश दुबे को पुलिस लाइन से आसीवन और सुशील कुमार पाठक को पुलिस लाइन से थाना सफीपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें