जानकारी के अनुसार सरैंया रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार सुबह करीब 11.10 बजे लखनऊ से कानपुर की ओर जान वाली बालामऊ पैसेंजर अप लाइन से गुजर रही थी। लेकिन ट्रेन के चालक ने सिग्नल होने के बावजूद क्रासिंग का फ ाटक खुला देखा। जिस पर उसने ट्रेन धीमी कर दी। उधर गेट मैन को एक राहगीर ने ट्रेन के आने की सूचना दी जिसके बाद गेट मैन भौचक रह गया। आनन-फ ानन में उसने गेट बंद करने की कोशिश की लेकिन लगातार वाहन निकलने के कारण फ ाटक बंद नहीं हो सका और आउटर पर ट्रेन को झंडी देकर आगे के लिए रवाना किया गया। वहीं इस बारे में जब गंगाघाट स्टेशन अधीक्षक छोटे लाल से पूछी गई तो उन्होंने किसी तरह की जानकारी न होने की बात कही। इस कारण ट्रेन करीब तीन मिनट तक आउटर पर खड़ी रही।