फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैकर-ट्रॉली में लदी सरिया बाइक सवार की गर्दन में घुसी, मौत

Tue, 20 Feb 2024 02:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैकर-ट्रॉली में लदी सरिया बाइक सवार गर्दन में घुसी, मौत
विज्ञापन

फोटो-19- मृतक गणेश प्रसाद की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
फोटो-27 सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली
डीह चौराहे के पास सड़क किनारे ट्रॉली में टकराया था बाइक सवार
शादी समारोह से लौटते समय हादसा, चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला
संवाद न्यूज एजेंसी
अचलगंज (उन्नाव)। शादी समारोह से लौट रहा बाइक सवार किसान रविवार रात उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे टकरा गया। सरिया गर्दन के आर-पार होने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
अचलगंज थानाक्षेत्र के दौलतपुर निवासी गणेश प्रसाद (58) खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह रविवार शाम शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से उन्नाव शहर गए थे। रात करीब 11 बजे घर लौटते समय उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर सदर कोतवाली के डीह चौराहा स्थित डिग्री कॉलेज के सामने खड़ी सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक पीछे से भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिया गर्दन के आर-पार हो गई। इस दौरान पीछे से आ रहे राहगीर अचलगंज कस्बा निवासी धुन्नर बाजपेई ने गणेश प्रसाद को पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के दो बेटे व पांच बेटियां हैं। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सरिया लदे ट्रैक्टर को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें