फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 21 को शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17
विज्ञापन

शहर के अंदर से होकर शुक्लागंज से कानपुर होगी रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। 21 फरवरी को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर शहर आएंगे। यात्रा लखनऊ के बनी से उन्नाव सीमा में प्रवेश करके शहर के अंदर से होते हुए शुक्लागंज से कानपुर को रवाना होगी। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश सचिव आदर्श पटेल व जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव ने बताया कि यात्रा 21 फरवरी को सुबह आठ बजे उन्नाव की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा का सोहरामऊ, नवाबगंज टोल टैक्स, दही चौकी बाईपास, शास्त्री प्रतिमा, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, गांधी तिराहा, नहर चौराहा, सिंगरोसी तिराहा, मराहला चौराहा व गंगाघाट कोतवाली के पास यात्रा का स्वागत किया जाएगा। वार्ता के दौरान कमल तिवारी, उपाध्यक्ष कृष्ण पाल यादव, आशीष त्रिपाठी, युसुफ फारुकी, राजीव रत्न राजवंशी, चंद्रप्रकाश शुक्ला व तन्मय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें