फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रेडियोलॉजिस्ट ने दिया इस्तीफा,जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप

Sat, 02 Dec 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 18
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट ने दिया इस्तीफा,जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप
- मरीजों को निजी पैथोलॉजी में करानी पड़ेगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट ने इस्तीफा दे दिया। इससे अल्ट्रासाउंड सेवा ठप हो गई है। जांच के लिए रोजाना पहुंचने वाले मरीजों को दिक्क्त होगी। अब उन्हें निजी पैथोलॉजी में महंगे दाम देकर जांच करानी पडे़गी।
विज्ञापन

इस समय जिला अस्पताल में रोजाना लगभग 800 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें औसतन 300 पेट संबंधित बीमारियों से पीड़ित पहुंचते हैं। ऐसे मरीजों को डॉक्टर अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन अब उन्हें निजी पैथोलॉजी में जांच करानी पड़ेगी। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में तैनात रेडियोलॉजिस्ट ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस्तीफा देने की बात पर अस्पताल प्रशासन और रेडियोलॉजिस्ट ने कोई बात नहीं बताई है। सीएमएस डॉ.आरए मिर्जा ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट ने इस्तीफा दे दिया है। इससे अल्ट्रासाउंड सुविधा बदं रहेगी। नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए पत्र लिखा जाएगा। ताकि जांच सेवा जल्द ही शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें