बस में महिला का पर्स चोरी
औरास। दही थाना क्षेत्र के तारगांव निवासी राजपाल की पत्नी मंजू मंगलवार को उन्नाव से संडीला आने वाली निजी बस पर अपनी दो बेटियों व एक बेटे साथ औरास थाना क्षेत्र के मवई गांव में रहने वाले बहनोई विनोद कुमार की बेटी शिवानी की शादी में शामिल होने आ रही थी। आसीवन थाने के हैदराबाद कस्बे में वह कुछ खरीदारी करने के लिए उतरी तो पर्स नहीं मिला। बस जाने के बाद उसने एक बाइक पर बैठकर पीछा किया। डालखेड़ा गांव के पास बस रोकवाकर उसी सीट पर बैठे एक दंपती व पूरी बस की छानबीन की लेकिन पर्स न मिला। चालक व परिचालक महिला को साथ लेकर औरास आए। यहां चौराहे पर महिला बस के परिचालक व दंपती पर उसका पर्स चोरी करने का आरोप लगाकर रोती रही। महिला के अनुसार पर्स में करीब पचास हजार कीमत के जेवर और दस हजार रुपये भी थे। पीड़िता ने अभी थाने में तहरीर नहीं दी है। (संवाद)