फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नावः कालीमिट्टी के पास क्रय केंद्र खुला, किसान खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। ब्लॉक क्षेत्र में सरकारी धान क्रय केंद्र खुलने से किसानों में खुशी छा गई।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी ब्लॉक क्षेत्र में एकमात्र धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति जसरा मारूफपुर में खुला था। जिसका संचालन बांगरमऊ मंडी में किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के किसानों को लगभग 40 किमी दूर धान बेचने जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अब कालीमिट्टी के पास विपणन केंद्र पर खरीद शुरू हो गई है। किसान विकास पटेल, नरेश कुमार, उमाशंकर, जाकिर आदि ने बताया कि इस केंद्र के खुलने से किसान सरलता से धान बेच सकेंगे। केंद्र प्रभारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि कॉमन धान 2040 रुपये एवं ग्रेड ए धान 2060 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि धान साफ और सूखा कर केंद्र पर लाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें