फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान के लिए बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Fri, 15 Jan 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत जिला चिकित्सालय परिसर से छात्राें, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व स्वास्थ्य कर्मियों की जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. गीता यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुवार को सीएमएस डा. एसपी चौधरी, एसीएमओ डा. एके रावत, डा. पीके श्रीवास्तव, डा. आरडी कनौजिया, डा. राजेंद्र प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके गौतम, सीडीपीओ स्नेहलता आदि की मौजूदगी में रैली में स्कूली बच्चों ने दो बूंद दवा पोलियो हवा और अम्मा बाबू भूल न जाना, पोलियो की दवा जरूर पिलाना जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर रैली मेें शामिल रहे। इसमें सीएमओ ने कहा कि सभी लोग अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को 17 जनवरी को आयोजित बूथ दिवस पर पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। इस मौके पर सुधा श्रीवास्तव, हर किशोर दीक्षित, स्नेहलता, तसमीन अख्तर, उमा शुक्ला, नीलम गुप्ता, कमला गौड़, अविरल कुमार, प्रेम कुमार सिंह, मनिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें