फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे अभेद सुरक्षा घेरे में रखी गईं ईवीएम

Tue, 21 Feb 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
strongroom - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद वोटिंग मशीनों और बैलेट यूनिटों को दही चौकी स्थित वेयर हाउस के कोठार में हर विधासभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग स्ट्रांगरूम बनाए गए हैं। ईवीएम की सुरक्षा में सीआरपीएफ के 32 जवानों की प्लाटून लगाई गई है। स्ट्रांगरूम की सुरक्षा अर्धसैनिक बल के जवान तो गोदाम परिसर को पुलिस जवानों ने सुरक्षा घेरे में लिया गया है। एक सीओ, एक एसओ के साथ भारी पुलिस फोर्स की आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी है। सोमवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षकों स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रेक्षकों ने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना व्यवस्था की समीक्षा भी की। एडीएम बीएन यादव ने बताया कि 11 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।  बताया कि प्रत्येक विधानसभा की मतगणना अलग-अलग कक्षों में होगी। मतगणना प्रक्रिया की शुरूआत से लेकर समाप्त होने तक विडियो रिकार्डिंग की जाएगी। मतगणना कक्षों के बाहर और भीतर सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। मतगणना के दिन मीडिया को प्रत्येक चक्रवार जानकारी देने के लिए मतगणना केंद्र के पास ही कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें