फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में शिक्षकों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। विकासखंड में संचालित परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की काफी कमी है। यहां 15000 छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की जिम्मेदारी 400 शिक्षकों पर है। कम शिक्षक होने से क्षेत्र की शैक्षिक व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक में कुल 43 उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा 92 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। विद्यालयों में शिक्षक और छात्रों का मानक निर्धारित है। तीस छात्रों पर एक शिक्षक की तैनाती का प्रावधान है।
विकासखंड क्षेत्र में कुल 60 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें संचालित 135 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को हिंदी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, इतिहास और भूगोल आदि विषयों की शिक्षा देने के लिए काफी कम शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन

एक दर्जन परिषदीय विद्यालय ऐसे भी हैं, जहां एक शिक्षक के सहारे स्कूल संचालित है। ऐसी स्थिति में सरकार की मंशानुरूप गुणवत्तापरक शिक्षासपने से कम नहीं है।
बीईओ ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि शिक्षकों का टोटा पूरे जनपद में है। अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में शिक्षकों की संख्या में बढ़ोतरी कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें