फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन में बंद किए छुट्टा मवेशी

विज्ञापन
लालपुर के पंचायतभवन में बंद छुट्टा मवेशी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बिछिया। ब्लॉक के गांव लालपुर में गोशाला न बनाए जाने से गुस्साए किसानों ने गुरुवार देर शाम आधा सैकड़ा मवेशी पंचायत भवन में बंद कर दिए।
विज्ञापन

लालपुर गांव में अभी तक गोशाला का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे किसान परेशान हैं। रात-दिन खेतों में ही फसल की रखवाली कर रहे हैं। मौका मिलते ही छुट्टा मवेशी रबी सीजन की फसलों को चर जाते हैं। इससे गुस्साए किसानों ने एकजुट होकर गांव में बने पंचायत भवन में आधा सैकड़ा मवेशियों को खदेड़कर बंद कर दिया। इसकी जानकारी जब निवर्तमान ग्राम प्रधान नागेंद्र सिंह को हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी ब्लॉक अधिकारियों को दी। देर शाम तक कोई भी कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा। एडीओ पंचायत रवि शर्मा ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें