उन्नाव में जिला कारगार में धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में बंद विचाराधीन बंदी सोहरामऊ के बिलौरा गांव का रहने वाला सोनू बंदी रक्षकों को गच्चा देकर भाग निकला। शनिवार को उसे कृषि फार्म पर अन्य बंदियों के साथ ले जाया गया था। बंदी के भागने से जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। जेलर ब्रजेंद्र सिंह की तहरीर पर सदर कोतवाली में भागे बंदी सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।