मुख्य अतिथि डीएम सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डीएम ने छात्रों को संबोधित करते हुए व्यक्तिगत उदाहरण देते हुए भविष्य में आला अधिकारी बनने का जज्बा भरा। उन्होंने बताया कि न तो ट्यूशन का सहारा लिया न ही हाईटेक संसाधनों को सहारा बनाया। दोस्तों की बुक व लाइब्रेरी बुक से पढ़ाई कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया। छात्रों ने तालियों से डीएम का समर्थन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान डीएम ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए एयरो ग्राफिक शो, जिले का माडल, देश के ऐतिहासिक भवनों का माडल, रोजमर्रा जिंदगी से जुड़ी वस्तुओं का माडल, हस्तशिल्प माडल के साथ ही नोटबंदी के बीच ई पेमेंट करने के तरीके को माडल के माध्यम से बतलाया तो लोग दंग रह गए। हर कोई बच्चों की प्रतिभा को सलाम कर रहा था। इस दौरान विशिष्ट अतिथि अनुराग कुमार अग्रवाल, चेयरपर्सन नीना वर्मा, प्रिंसिपल सराना नथानी, स्टाफ से पुष्पेंद्र सिंह, दीपा मिश्रा, अंकिता शुक्ला, पूजा चौहान, रुचि श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।