पाटन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अपने गृह क्षेत्र पहुंचे प्रकाश सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं न कोटवर, मलौना, गौरा, बिहार, सुमेरपुर, सराय मनिहार, मनिकापुर, पनई मोड़, भगवंतनगर आदि स्थानों पर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान प्रभात सिंह, शिवेंद्र सिंह सिद्धू, पंकज सिंह, फतेह बहादुर सिंह, माजिद मियां, अनिल सिंह, सचिन सिंह, बच्चू प्रधान, अमिताभ आनन्द, सुल्तान, मुकेश सिंह मौजूद रहे।