मौरावां। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक उदयराज यादव के पिता हरिशंकर यादव ने सातवीं बार लउवासिंहनखेड़ा गांव की कमान संभाली। 1972 से 1995 तक लगातार प्रधान पद पर काबिज रहे। आरक्षण लागू होने के बाद हरिजन सीट हो जाने पर चुनाव नहीं लड़े। 2010-15 उदयराज की पत्नी फूलमती यादव ने जीत हासिल की थी। पिछली बार बीडीसी चुनाव लड़ने पर हार गए थे। इस बार वर्ष 2021 में 1250 मतों से जीत हासिल करते हुए प्रधानी पर कब्जा जमाया।