फ्रंटल संगठनों के प्रभारी बनने पर सोनी सिंह परिहार का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। सपा के चारों फ्रंटल संगठन युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, छात्रसभा व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जनपद प्रभारी सोनी सिंह परिहार को नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चारों संगठनों में संतुलन तथा सामजस्य बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर नियुक्ति की गई है। वीरेंद्र शुक्ल, मालती रावत, पुष्पा यादव, रामबहादुर यादव, इस्माइल खां, मुकेश कुमार रावत, लकी यादव, जितेंद्र कुशवाहा व सूरज सिंह ने बधाई दी है। (संवाद)