बांगरमऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने बांगरमऊ उपचुनाव में मंगलामुखी सोनम चिश्ती को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने फिरोजाबाद की टूंडला और उन्नाव की बांगरमऊ सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की। प्रसपा के जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला ने बताया कि सोनम चिश्ती लखनऊ की रहने वाली हैं। पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। वह जल्द ही क्षेत्र मेें जाकर चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। कहा कि पार्टी का हर एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ सोनम चिश्ती को चुनाव लड़ाकर विजयी बनाने का काम करेगा।