चकलवंशी/सफीपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और पॉक्सो के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 21 जुलाई को हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दुकान में सामान खरीदने गई थी। उसने दुकानदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। गुस्साए परिजनों ने आरोपी अविनाश को लाठी-डंडे से पीटा था। आरोपी को उसके परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी और अस्पताल से छुट्टी के बाद उसे जेल भेजा है।
वहीं, सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 31 जुलाई को वह पत्नी और बच्चों को लेकर मोहर्रम में शामिल होने फतेहपुर चौरासी गया था। घर में उसकी (21) साल की बेटी से कस्बे के मोहल्ला सय्यदवाड़ा निवासी महताब ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।