गंगाघाट थाने में खड़ी बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्लागंज। ग्राम सभा कटरी पीपरखेड़ा के बिंदा नगर क्षेत्र से गंगाघाट पुलिस ने बालू लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज कर दिया। एसओ का कहना रहा कि बालू खनन की थी, इसके चलते कार्रवाही गई।
वहीं गंगाघाट थाने पहुंची ग्राम प्रधान अनीता चतुर्वेदी ने जनहित में बालू खनन का परमीशन लेटर एसओ को दिखाया। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट के साथ एसडीएम द्वारा दी गई परमीशन का लेटर भी कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।
गंगाघाट एसओ भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि बालू लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को कटरी पीपरखेड़ा ग्राम सभा के बिंदानगर क्षेत्र के निकट पकड़ा गया। चूंकि खनन पर थाना क्षेत्र में इन दिनों पूरी तरह से रोक है। इसके तहत ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर उसके चालक व लेबर को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार बालू ग्राम प्रधान कटरी पीपरखेड़ा द्वारा निकाले जाने की बात कही गई। ग्राम प्रधान ने अनीता ने एसओ को बताया कि क्षेत्र में विकास कार्य नाली, खंड़जा आदि का कार्य कराने के लिए कुछ दिनों पूर्व ही उन्होंने एसडीएम सदर जसजीत कौर से दो ट्रैक्टर ट्राली से बालू खनन करने की परमीशन ली थी।
एसओ ने बताया कि ग्राम प्रधान को चाहिए था कि परमीशन के लेटर की एक कॉपी थाने को सूचनार्थ देनी थी। सीज की कार्रवाई कर दी गई है। रिपोर्ट के साथ परमीशन लेटर लगाकर कोर्ट में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस संबंध में जब एसडीएम सदर को मोबाइल पर संपर्क किय गया तो उन्होंने फ ोन नहीं उठाया।