फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पुलिस खेलती रही मैच...भाग निकला लुटेरा, अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं टीमें, एएसपी ने कही ये बात

Fri, 25 Oct 2024 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: मामले में आरोपी की तलाश में हरदोई-सीतापुर और लखनऊ के लिए टीमें रवाना की गई हैं। आरोपी के पास मोबाइल न होना भी पुलिस के लिए मुसीबत बन गया है। एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद ने बताया कि ऐसा कुछ जानकारी में नहीं आया मैं दिखाता हूं।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में लूट की घटना में गिरफ्तार शातिर लुटेरा ऊगू चौकी के सिपाहियों को गच्चा देकर मय हथकड़ी के भाग निकला। घटना के समय सिपाहियों के चौकी परिसर में ही मैच खेलने की चर्चा है। लुटेरे के फरार होने के बाद चार टीमें लगाई गई हैं। वह अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन

आसीवन क्षेत्र के गांव टिकरा निवासी बैंक मित्र छेदनू प्रसाद से नौ सितंबर की देर शाम फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में 3.30 लाख की लूट हुई थी। 19 सितंबर को पुलिस ने एक लुटेरे अश्विनी को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था। दो अन्य सहयोगी मुस्ताक व लकी के नाम सामने आए थे। पुलिस ने कुछ दिन बाद ही मुस्ताक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि लकी फरार था।
फतेहपुर चौरासी के ऊगू चौकी प्रभारी अजय शर्मा के पास इस मामले की विवेचना थी और वह ही लकी की तलाश कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, चौकी प्रभारी ने टीम के साथ बुधवार को लुटेरे लकी को गिरफ्तार कर लिया था। थाने में दाखिल न कर चौकी ऊगू ले आए थे। शाम को चौकी प्रभारी किसी काम से चले गए। लुटेरे को हथकड़ी लगा सिपाहियों ने चौकी में बिठा दिया।

विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को सूचना देकर तलाश शुरू की
वहीं क्रिकेट मैच खेलने लगे। इसी दौरान लुटेरा चौकी से हथकड़ी के साथ भाग निकला। कुछ देर बाद सिपाहियों को उसके भागने की बात पता चली तो पैरों तले से जमीन खिसक गई। चौकी प्रभारी के साथ एसओ को जानकारी दी। चौकी प्रभारी ने सिपाहियों को फटकार लगाई और उच्चाधिकारियों को सूचना देकर तलाश शुरू की।
विज्ञापन

मोबाइल न होना भी पुलिस के लिए बना मुसीबत
पुलिस सूत्रों की मानें, तो हरदोई-सीतापुर और लखनऊ के लिए टीमें रवाना की गई हैं। आरोपी के पास मोबाइल न होना भी पुलिस के लिए मुसीबत बन गया है। अन्य टीमें भी तलाश में लगाई गई हैं। एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद ने बताया कि ऐसा कुछ जानकारी में नहीं आया मैं दिखाता हूं। टीमों से जानकारी लेने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें