फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घटनाओं को हल्के में निपटाने की कोशिश में पुलिस की फजीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एफआईआर दर्ज करने से कतराने वाली उन्नाव पुलिस घटनाओं को हल्के में निपटाने की कोशिश में अपनी फजीहत करा रही है। रविवार को तीन अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं घटनाओं को हल्के में निपटाना पुलिस को भारी पड़ गया। काफी टालमटोल करने के बाद तीनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज की और एक मुकदमे में तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार भी किया। (संवाद)
विज्ञापन


केस-एक
अजगैन पुलिस ने हंगामे के बाद चार पर दर्ज की हत्या की रिपोर्ट

नवाबगंज। अजगैन कोतवाली के गांव कोरारा निवासी फूल के पौधों की नर्सरी का व्यापार करने वाले रजनीश (42) का 13 जून की रात परिवार के ही लोगों से विवाद हो गया था। देर रात घर के बाहर चारपाई पर सोते समय रजनीश की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। बेटे साहिल की तहरीर पर पुलिस ने सुभाष, विशाल, अजय और विशाल पुत्र विजय बहादुर के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को रजनीश की इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई थी। रविवार को परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर एसपी कार्यालय के बाहर हंगामा किया। शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। अजगैन कोतवाली पुलिस पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाया। फजीहत होने के बाद सोमवार को पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई और विशाल पुत्र कुंवर बहादुर, अजय और विशाल पुत्र अजय को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी सुभाष की तलाश जारी है। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों को जेल भेजा गया है। (संवाद)

केस-दो
किरकिरी होन के बाद दर्ज की आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट
परियर। सफीपुर कोतवाली पुलिस ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया। पड़ोसी से झगड़े के आरोप में एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए बहाउद्दीनपुर (खांखरमऊ) गांव निवासी फकीरे का शनिवार रात पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। पति की गिरफ्तारी से परेशान अनीता (35) काफी परेशान हुई। रविवार सुबह उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। गांव के कुछ लोगों ने फकीरे की जमानत कराई तब वह घर पहुंचा और पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। फकीरे ने पड़ोसी नवाबअली, उसकी पत्नी, बेटे शान बाबू, भतीजे इमरान, रिजवान और नवाब की भाभी पर पत्नी को जाति सूचक गालियां देकर अपमानित करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर पत्नी अनीता के आत्महत्या करने का आरोप लगाया। रविवार को पारिवारिक कलह में खुदकुशी करने और दंपती के शराबी होने सहित अन्य आरोप लगाकर आरोपियों का बचाव कर रही पुलिस ने सोमवार को सभी छह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल श्यामनारायण सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन


केस-तीन
पिता-पुत्र पर विस्फोटक रखने का मुकदमा दर्ज
नवाबगंज। घटनाओं को हल्के में निपटाने में सोहरामऊ थाना पुलिस भी पीछे नहीं रही। थानाक्षेत्र के बिलौरा गांव में एक घर में शनिवार देर रात विस्फोट से आसपास के दो और मकानों की दीवारें दरक गईं। ग्रामीणों ने अवैध रूप से पटाखे बनाने और बारूद में विस्फोट की बात बताई लेकिन पुलिस क्रिकेट मैच में भारत की जीत के जश्न में आतिशबाजी होने की बात कहती रही। मकान दरकने को वह बारिश की वजह बताती रही। मामला चर्चा में आया तो सोमवार को पीड़ित पड़ोसी जंगबहादुर की तहरीर पर ताहिर और उसके बेटे इरशाद के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने ताहिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें