फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से पैदल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। रायबरेली जिले के थाना खीरो के गांव बखतखेड़ा निवासी होरीलाल लोधी (44) रविवार को खेसुवा गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर आया था। सोमवार सुबह वह पैदल ही तकिया रेलवे स्टेशन जा रहा था। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर पोरई मोड़ के पास जैसे ही वह मुड़ा तभी उन्नाव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

-
थ्रेशर में फंसा बच्चे का बायां हाथ, पंजे से कटा
गंजमुरादाबाद। गेहूं निकालते समय थ्रेशर की चपेट में आने से बच्चे का पंजे से बायां हाथ कट गया। परिजन बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बांगरमऊ कोतवाली के गांव भिखारीपुर पतसिया के मजरा साहिबापुर निवासी अशोक कुमार का पुत्र अमित (12) पिता के साथ खेत पर थ्रेसर से गेहूं निकलवाने में मदद कर रहा था। तभी गेहूं निकलने वाली छलनी के निकट लगी पुली की चपेट में आकर उसका पंजे से बायां हाथ कट गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें