फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीएचसी से रेफर हुए मरीज को जिला अस्पताल में एक घंटे बाद मिला बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को बेड को लेकर मारामारी रही। छह घंटे में 49 मरीज पहुंचे। इससे सभी बेड फुल हो गए। एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया गया। नवाबगंज सीएचसी से रेफर किए गए पीड़ित को एक घंटे बाद बेड मिला।
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियों का हमला कम नहीं हो रहा है। इससे अस्पतालों में भीड़ हो रही है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है। शनिवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुखार, पेटदर्द, और डायरिया के गंभीर 49 मरीज पहुंचे। मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ गए। किसी तरह एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाया गया। दोपहर के बाद हाल यह रहा कि मरीजों को बेड के लिए इंतजार करना पड़ा। नवाबगंज के मदन सिंह की तीन दिन से तबीयत खराब चल रही है।
उन्होंने बताया कि सीने और पेट में दर्द हो रह। पहले सीएचसी में भर्ती हुए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जब पहुंचा तो बेड ही नहीं मिला। एक घंट से गैलरी में बैठकर बेड खाली होने का इंतजार कर रहा। वहीं, भर्ती मरीज वार्ड से जांच कराने के लिए गए तो किसी तीमारदार को बेड पर बैठाकर गए। ताकि कोई दूसरा मरीज भर्ती न हो सके।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा ने बताया कि बुखार के मरीज अधिक होने से बेड कम पड़ रहे हैं। वार्ड में बेड डलवाए गए हैं। जरूरत होने पर बेड और बढ़ा दिए जाएंगे, ताकि गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें