सफीपुर। ऑनलाइन शिकायत पर सीएचसी प्रभारी ने नर्सिंग होम और पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। रजिस्ट्रेशन संबंधी कागज न मिलने पर दोनों को बंद करा दिया। दो दिन में कागज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बीते दिनों अवैध नर्सिंग होम संचालन की ऑनलाइन शिकायत की गई थी। मंगलवार को कार्यवाहक सीएचसी प्रभारी डॉ. डीनाथा और डॉ. अखिलेश मिश्र हैदराबाद स्थित शंकुतला हॉस्टिपटल पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों से दस्तावेज दिखाने को कहा,लेकिन कर्मचारी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसपर उन्होंने अस्पताल को बंद करा दिया। दो दिन में दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके बाद कमला पैथोलॉजी पहुंचे। यहां लैब का पंजीकरण नहीं मिला। इसके अलावा कोई डॉक्टर भी मौजूद नहीं मिला। पैथोलॉजी को भी सील करा दिया।