फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गली-गली में खुले पैथोलॉजी, पंजीकृत केवल 58

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। सीएमओ कार्यालय में जिले की 58 पैथोलॉजी का पंजीकरण है। जबकि बिना पंजीकरण और मानकों की अनदेखी कर जिले में सैकड़ों पैथोलॉजी का संचालन हो रहा है। इनमें 29 निजी पैथोलॉजी तो केवल जिला अस्पताल के सामने से लेकर एक किमी दायरे के अंदर ही संचालित की जा रही हैं।
जिले में गली-मोहल्लों में निजी पैथोलॉजी का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहर में भी कुछ बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रही है। सीएमओ कार्यालय में केवल जिले में 58 पैथोलॉजी का ही पंजीकरण है। इसमें जिला अस्पताल के आसपास ही 29 पैथोलॉजी संचालित हैं। इन केंद्रों में अधिकांश जगह संचालन के मानक पूरे नहीं हैं।
विज्ञापन

संचालन के लिए एमडी, पैथोलॉजिस्ट का मौजूद होना जरूरी होता है, लेकिन अधिकांश जगह डॉक्टर नहीं रहते हैं। इनकी अनुपस्थिति में लैब टेक्नीशियन ही रिपोर्ट बनाते हैं। ऐसे में जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की संभावना रहती है। वहीं डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालन के लिए रेडियोलॉजिस्ट का होना अनिवार्य है लेकिन कई संचालक विभाग को गुमराह करने के लिए कलेक्शन सेंटर के नाम से पैथोलॉजी का संचालन कर रहे हैं। गलत जांच रिपोर्ट आने से मरीजों का सही इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


एक पैथोलॉजिस्ट के दस्तावेज पर दो से तीन लैब के संचालन के निर्देश हैं। जांच रिपोर्ट में पैथोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर होना जरूरी है। मानकों की अनदेखी करने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाती है। जांच कराई जाएगी, इसके बाद मानक और पंजीकरण न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. नरेंद्र सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें