बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बांगरमऊ व गंजमुरादाबाद के बीच स्थित ग्राम नसिरापुर रेलवे क्रासिंग मानव रहित है। वहां तैनात कीमैन पास में ही हुए सड़क हादसे को देखने गया था। इसी बीच हरदोई-उन्नाव मार्ग से नसिरापुर संपर्क मार्ग के निर्माण में लगा रोलर कार्य समाप्त कर वापस जा रहा था। जिसके पीछे एक मिक्सर मशीन बंधी हुई थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक बालामऊ पैसेंजर आ गई और वह मिक्सर मशीन से टकरा गई। जिससे मिक्सर मशीन के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बच गई। इस हादसे में कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन ट्रेन की टक्कर लगने से रोलर चालक रामकुमार गहरे सदमे में है। सूचना पाकर घटना स्थल पर पीडब्ल्यूआई हरिश्चद्र व आरपीएफ सिपाहियों ने मामले की पड़ताल की। पीडब्ल्यूआई हरिश्चंद्र ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।