फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ऑक्सीजन प्लांट, पीकू वार्ड और मशीनें की जा रहीं दुरुस्त

Tue, 28 Nov 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 28, 29, 31
विज्ञापन



चीन में फैले इन्फ्लूएंजा व श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट


संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। जानलेवा कोरोना के बाद चीन में तेजी से फैल रहे इन्फ्लूएंजा व गंभीर श्वसन संक्रमण के मामलों ने यहां भी सेहत को लेकर चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से निर्देश जारी होने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग भी सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय संसाधन दुरुस्त करने में जुटा गया है।
विभाग का दावा है कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी जगह ऑक्सीजन प्लांट, पीकू वार्ड व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। चीन में कोरोना काल के शुरुआती दौर की तरह पिछले कुछ दिनों से एवियन इन्फ्लूएंजा एच-9 एन-2 वायरस की चपेट में आकर बड़ी संख्या में लोग श्वसन संबंधी गंभीर बीमार के शिकार हो रहे हैं। इसके साथ ही बच्चे निमोनिया से ग्रसित हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों की बात करें तो जिले में जिला अस्पताल सहित पांच अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट हैं। इन अस्पतालों में बच्चों के इलाज के लिए अत्याधुनिक संसाधनों से लैस पीकू (पीआईसीयू- पेडियॉट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) भी बने हैं लेकिन, लंबे समय से इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सका है।
अब इन प्लांटों और वार्डों को दुरुस्त किया जा रहा है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के साथ बिछिया सीएचसी, मौरावां में 100 बेड काअस्पताल, औरास और बांगरमऊ सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट व पीकू वार्ड हैं। उधर, 24 घंटे ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए खरीदे गए आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें भी शोपीस बनीं हैं।
जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन प्लांट जरूरत के हिसाब से चलाए जाते हैं। नवाबगंज सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट ने बताया कि उपकरणों को चलाकर देखा गया है। सभी हैं। सीएचसी के हिसाब से ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ कंसंट्रेटर हैं। इमरजेंसी सुविधा और दवाएं भी उपलब्ध हैं। बांगरमऊ में पीकू वार्ड तैयार है। वार्ड में मच्छरदानी के साथ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं।
सीएमओ बोले

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि 24 नवंबर को मॉकड्रिल कराकर सभी ऑक्सीजन प्लांट और पीकू वार्ड की मशीनों का संचालन कराकर देखा जा चुका है। चीन में जो वायरस फैला है वह अभी इतना भयावह भी नहीं है। इस वायरस को लेकर शासन से लिखित आदेश तो नहीं आया है। फिर भी हमलोग हर पूरी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन




वेंटिलेटर संचालन से पहले डॉक्टर की हो तैनाती

जिले में बिछिया, औरास, बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ मौरावां के 100 बेड के अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के साथ वेंटिलेटर की व्यवस्था है। शासन के निर्देशों के मुताबिक बिना बेहोशी के डॉक्टर (एनेस्थेटिस्ट) की मौजूदगी के बिना पीकू वार्ड के वेंटिलेटर का संचालन न करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें