फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देररात तक कार्य कराने पर आक्रोशित हुए लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। अतिरिक्त काम लेने से लेखपालों में आक्रोश है। उन्होंने तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गुरुवार रात शोषण का आरोप लगाकर नारेबाजी की। शुक्रवार को एसडीएम ने उन्हें समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण पटेल व तहसील अध्यक्ष नंदलाल के नेतृत्व में लेखपालों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए आधे अधूरे नामों की सूची के सत्यापन का विरोध किया।
उन्होंने तहसीलदार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बताया कि उन्हें जुलाई का वेतन नहीं मिला है। अन्य विभागों का काम भी तहसील प्रशासन लेखपालों से करा रहा है। उनका मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि लेखपालों की मांगों पर विचार किया जाएगा। लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं की जाएगी। अब्दुल सफी, विनोद वर्मा, सौरभ सिंह, मनोज कुमार, निर्मल यादव, गोविंद स्वरूप, बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें