फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बेगमखेड़ा गांव निवासी किशोर का शव घर में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना के समय परिजन खेत गए थे। घर लौटने पर बेटे का शव देख परिजन बेहाल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र की ग्रामसभा सहरावां के मजरा बेगमखेड़ा निवासी राजकिशोर लोधी का पुत्र रामसेवक (17) गुजरात के सूरत में एक होटल में काम करता था। 27 फरवरी को बहन गीता की शादी था। उसी में शामिल होने आया था। शुक्रवार सुबह पिता राजकिशोर अन्य बच्चों के साथ खेत में आलू खोदने चले गए। तभी रामसेवक वहां से बिना कुछ बताए निकल आया।
वापस खेत न जाने पर पिता ने उसके मोबाइल पर फोन किया लेकिन, कोई उत्तर नहीं मिला। देर शाम जब वह घर आए तो देखा बेटे का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। शव देख वह बदहवास हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मृतक पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। मां की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार मिश्र ने बताया कि आत्महत्या के पीछे का कारण पिता नहीं बता पाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें