फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: लोधेश्वर जा रहे कांवड़िया को ट्रक ने रौंदा, पत्नी बोली- छिन गया है हमारा साया, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 12 Feb 2023 03:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

बाराबंकी-लखनऊ मार्ग पर लोधेश्वर जा रहे एक कांवड़िया को ट्रक ने रौंदा डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक आसीवन थाना क्षेत्र के गांव रामपुरकला का रहने वाला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में कांवड़ लेकर लोधेश्वर जा रहे कांवड़िया को बाराबंकी में ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कुचलकर कांवड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम शव गांव लाया गया, तो परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के गांव रामपुरकला निवासी गोविंद (32) गांव के ही सियाराम, बैजनाथ, रामप्रसाद, संतोष, भइयन और निलेश के साथ गुरुवार को कांवड़ लेकर पैदल बाराबंकी के लोधेश्वर मंदिर जा रहा था। शनिवार सुबह करीब चार बजे बाराबंकी-लखनऊ मार्ग पर बाराबंकी कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर गोविंद की कुचलकर मौत हो गई।
शाम पांच बजे शव गांव लाया गया ,तो कोहराम मच गया। मृतक दस भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। मौत से पत्नी मालती, मां रामपति व अन्य परिजन बेहाल हैं। हादसे से मृतक के आठ महीने के बेटे अहम के सिर से पिता का साया छिन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें