फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: ग्रामीणों ने चंदा व श्रमदान कर बनाया कच्चा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। विकासखंड की ग्राम पंचायत लहबरपुर के मजरा नाजिरपुर में ग्रामीणों ने खुद चंदा एकत्रित करके श्रमदान के जरिए कच्चे मार्ग का निर्माण कर लिया।
विज्ञापन

नाजिरपुर निवासी श्रीपाल, राजू यादव, पप्पू धोबी, बहादुर यादव, मिथलेश कुमार, दीपू कश्यप, आशाराम, सुनील कुमार व मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि दीपू के घर से विजयपाल के घर माइनर तक लगभग 50 मीटर मार्ग पर अक्सर पानी भर जाने के कारण आवागमन मुश्किल हो रहा था। डीएम, एसडीएम को मार्ग निर्माण के लिए प्रार्थनापत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

हारकर गांव के 50 लोगों से चंदा एकत्रित किया। फिर जेसीबी की मदद से श्रमदान करके कच्चे मार्ग का निर्माण कराया। एडीओ पंचायत छोटेलाल ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव से मामले की जानकारी की गई है तो चुनावी विरोध को लेकर कुछ लोगों द्वारा कार्य किए जाने की बात सामने आई है। बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव सूची में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें