फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: बीए की छात्रा ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, ब्लेड से नस काटने का किया था प्रयास

Sat, 21 Jan 2023 10:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

बीघापुर में बीए की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका पाया गया। परिजन आत्महत्या के पीछे का कारण नहीं बता सके। उन्होंने कहा कि रात में खाना खाने की बात कह, वो अलग सोने गई थी।
विज्ञापन
मृतका नेहा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बीघापुर में बीए की छात्रा का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। परिजन घटना के पीछे का कारण नहीं बता सके।  बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव सारुखेड़ा निवासी नेहा (19) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

विज्ञापन

गुरुवार देर शाम खाना खाने के बाद रात करीब 11:30 बजे घर के अंदर पिछले हिस्से में बने कमरे में सोने की बात कहकर चली गई। मां जनक दुलारी और घर आई विवाहित बहन काजल व अविवाहित बहन सीमा दूसरी कमरे में जाकर सो गईं।
रात करीब एक बजे बहन सीमा की नींद खुली तो उसने कमरे में नेहा का शव लटका देखा। बहन को फंदे से झूलता देख उसने मां व अन्य परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मृतका की मां आत्महत्या करने के पीछे का सही कारण नहीं बता सकीं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन दिन से बेटी के पेट में दर्द हो रहा था। मृतका का भाई बृजेश कुमार दुबई में रहता है। चार भाई बहनों में वह सबसे छोटी थी। पिता रामकिशन की पहले ही मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

पहले ब्लेड से नस काटने का किया प्रयास
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक फंदे पर लटकी मिली छात्रा ने पहले ब्लेड से नस काटने का प्रयास किया। उसके बाएं हाथ में ब्लेड चलने के निशान मिले हैं, लेकिन जब हिम्मत नहीं पड़ी तो उसने फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें