फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: उड़ीसा में ट्राली पलटने से श्रमिक की दबकर मौत, शव गांव पहुंचने पर मचा कोहराम

Tue, 17 Jan 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के गांव निवासी श्रमिक की उड़ीसा हादसे में मौत हो गई। उसका शव गांव लाया गया, तो कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि ट्राली पलटने से दबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मृतक के बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद में गोवापट्टी गांव निवासी एक श्रमिक की उड़ीसा में तालाब की खुदाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हुई मौत हो गई थी। सोमवार देर शाम शव गांव पहुंचा, तो कोहराम मच गया। गांव गोवापट्टी निवासी जसवंत आरख का पुत्र पुनीत (25) एक जनवरी को साथ मजदूरी करने राज्य उड़ीसा गया था।

विज्ञापन

वहां तालाब की खुदाई के बाद मिट्टी भरान के दौरान शनिवार को हादसा हुआ था। वहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। सोमवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था। उस पर परिवार की भी जिम्मेदारी थी। बेटे की मौत से पिता और मां गुड़िया के साथ अन्य परिजन बेहाल हैं।
गांव में हुआ अंतिम संस्कार
मंगलवार को श्रमिक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के भाई ने बताया कि पुनीत घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी मृत्यु से घर के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। अब कुछ समझ नहीं आ रहा है, कैसे परिवार का जीवनयापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें