फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेत गई युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत में काम कर रही युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार को खेत गई थी। आरोप है कि खेत पर काम करते समय आरोपी युवक आया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने समझौते का प्रयास किया लेकिन, पीड़िता ने पिता के साथ कोतवाली जाकर युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें