फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बुजुर्ग दंपती के खाते से निकल गए 4.20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बुजुर्ग दंपती के बैंक खाते से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर 4.20 लाख रुपये निकला लिए। जानकारी पर सदर कोतवाली और साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पीडी नगर निवासी अशोक कुमार शुक्ल ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह और पत्नी उमा शुक्ला सीनियर सिटीजन हैं। हिरननगर मोहल्ला स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में उनका संयुक्त खाता है।
बताया कि एक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी से मंगाए गए सामान की वापसी और धनराशि रिफंड करने के लिए 16 नवंबर को मोबाइल से बात की। कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने खुद को ट्रेडिंग कंपनी का स्टाफ बताते हुए फोन कर उनके बैंक खाता व एटीएम आदि की जानकारी ली और मोबाइल फोन चालू रखने की बात कही।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक इसी दौरान ठग ने मोबाइल को हैक कर बैंक खाते से 4,20,565 रुपये निकाल लिया। इसके बाद 17 नवंबर तक मोबाइल पर कॉल भी आती रही। इसी दौरान बैंक शाखा के कस्टमर केयर से फोन आया कि आपके खाते से धनराशि निकाली जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी होते ही वह बैंक पहुंचे और खाता बंद कराया। कोतवाली और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें