फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खंडित व पुरानी मूर्तियों के एकत्रीकरण अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। घरों, दुकानों से देवी-देवताओं की खंडित व पुरानी मूर्तियां, भगवान के कैलेंडर व वस्त्र एकत्र करने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता अमित मिश्रा के नेतृत्व में शुरू अभियान का विधायक पंकज गुप्ता व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने शुभारंभ किया। बाईपास स्थित पूर्णादेवी मंदिर से हरी झंडी दिखाकर एकत्रीकरण में लगाए गए वाहन को रवाना किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि हम खंडित व पुरानी मूर्तियों को सड़क किनारे डाल देते हैं। ऐसे में देवी-देवताओं का अपमान होता है। अमित मिश्रा ने कहा कि वाहन से घरों में जाकर मूर्तियां एकत्रित की जाएंगी। विधि-विधान से पूजन-अर्चन करके मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। राधे शुक्ला, अखिलेश ओमर, सुरेंद्र वर्मा, बृजेश शुक्ला, राजेश त्रिवेदी, चेतन मिश्रा, बबलू वर्मा, रेनू वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें