फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। खेत से लौट रहे साइकिल सवार किसान की पुआल लदी ट्रैक्टर ट्राली से कुचलक मौत हो गई हादसे के बाद चालक करीब दस किमी दूर वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुंभी गांव निवासी किसान रामनाथ (45) शुक्रवार शाम साइकिल से खेत गया था। देर शाम लौटते समय कुसुंभी -नवाबगंज मार्ग पर पुआल (पैरा) लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गई और किसान को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में रामनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पति की मौत से पत्नी पुष्पा, बेटे शिवम, गोलू, छोटू, टप्पन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली, घटनास्थल से लगभग दस किमी दूर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें