एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीओ पुरवा विक्रमाजीत सिंह भी पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों से बात की। परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर था। मृतक के बड़े भाई जितेंद्र सिंह उर्फ बच्चन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चला है। दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
उधर, मृतक के बड़े भाई बच्चन सिंह ने बताया कि 10 साल पहले महेंद्र ट्रक चालक था। उस दौरान लखनऊ के हरौनी के रामगढ़ी गांव की महिला से अंतरजातीय विवाह किया था। कुछ दिन बाद भाई ने अपने हिस्से की जमीन बेचकर रामगढ़ी में जमीन लेकर घर बनवाया था। वह दोनों जगह आता-जाता था।
घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित
घटना के खुलासे के लिए सीओ पुरवा और सीओ हसनगंज के साथ सर्विलांस टीम को लगाया गया है। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल मिला है। उसकी सीडीआर खंगाली जा रही है। दो टीमों में एक टीम मृतक के पत्नी से पूछताछ के लिए भी रवाना की गई है।
सिर पर मुंह पर धारदार औजार से किए गए कई वार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किसान की धारदार हथियार से कई वार कर हत्या की गई है। खोपड़ी में दाहिनी ओर की हड्डी टूटी मिलने के साथ दोनों ओर के जबड़े भी टूटे हैं। साथ ही गर्दन और मुंह में भी गहरे घाव हैं।