फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत

Tue, 17 Nov 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बांगरमऊ कसबा के दरगाह मोहल्ला निवासी अरबाज हसन (25) पुत्र इबनेहसन करीब पांच साल से यहां रहकर बेकरी का काम कर रहा था। वह मूल रूप से फतेहपुर जिले के खागा का रहने वाला था। सोमवार सुबह वह अपने लोडर में बिस्किट व अन्य बेकरी लादकर गंजमुरादाबाद सप्लाई करने जा रहा था। वह उन्नाव-हरदोई मार्ग पर गंजमुरादाबाद कसबा के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि अरबाज की उसी में दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक और मलिक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इसी तरह फतेहपुर चौरासी कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी विश्वनाथ (45) पुत्र राजकुमार मिश्रा बांगरमऊ स्थित दूध डेरी में गार्ड की प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार सुबह लगभग 8 बजे वह अपनी बाइक से काम पर जाने को घर से निकला। अभी वह काली मिट्टी दबोली मार्ग पर विकासखंड कार्यालय गेट के समीप ही पहुंचा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां उसे उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि इसी मार्ग पर ल्वानी गांव के निकट शाम को बाइकों की आमने-सामने भिड़न्त में इस्माईलपुर नौगवां निवासी राजकुमार (42) पुत्र अयोध्या प्रसाद तथा इसका लड़का लवकुश (22) और ओसिया गांव का पुतान पुत्र गंगाप्रसाद घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां राजकुमार की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें