उन्नाव। सदर कोतवाली के कब्बाखेड़ा तिराहा निवासी शिवबरन की वहीं पर सरिया की दुकान है। मंगलवार रात चोरों ने दुकान से डेढ़ क्विंटल सरिया चोरी कर ली थी। बुधवार सुबह सरिया कम होने पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो तीन चोर दुकान से सरिया चोरी करते नजर आए। पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)
-
यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ
उन्नाव। मोतीनगर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में सीओ यातायात की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सीओ माया राय एवं यातायात प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाहन न चलाएं। इसके बाद बच्चों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। संचालन परिवार परामर्श केंद्र समिति प्रभारी डॉ.आशीष श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान उपनिरीक्षक अरविंद पांडेय, तिलक सिंह व कॉलेज के प्रधानाचार्य नवीन भारती आदि मौजूद रहे। (संवाद)